momos recipe - मोमोज़ रेसिपी इन हिंदी


momos recipe in hindi :
मोमोज़ तिब्बत का एक लोकप्रिय नाश्ता है, जो की सब्जियों को मिक्स करके बना होता है, और विभिन्न देशों में ये स्ट्रीट फ़ूड की तरह बहुत मशहूर है। पिछले कुछ वर्षो से यह भारत में भी बोहोत तेजी से मशहूर हो रहा है। इसे आप अपने घर पर भी बहुत आसानी से बना सकते हैं, तो चलिए इस लेख में, स्टेप बाय स्टेप हम जानेंगे momo recipe के बारे में, ताकि आप भी घर पर बना कर इसका आनंद ले सकें।

momos recipe - momos recipe in hindi


सामग्री:

आटे के लिए:
- 2 कप मैदा
- ½ चम्मच नमक
- 1 कप पानी

भराव के लिए:

- 1/2 कप बारीक कटी हुई गाजर
- 1/2 कप बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
- 1/4 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1/4 कप बारीक कटी हुई मशरूम
- 1 छोटा प्याज, बारीकी से कटा हुआ
- 2 लहसुन की कलियाँ, बारीकी से कटी हुई
- 1 इंच अदरक, कसा हुआ
- 2 बड़े चम्मच सोया सॉस
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार


momos recipe

Step 1:
एक कटोरी में मैदा और नमक मिलाएं। उसमे धीरे-धीरे पानी डाल कर गूँथ लें और लचीला आटा तैयार करें। आटे को एक गीली कपड़े से ढक दें और 30 मिनट तक रख दें।

Step 2:
मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। प्याज, लहसुन, और अदरक डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

Step 3:
कड़ाही में कटी हुई सब्जियां डालें और लगभग हल्का भूरा होने तक पकाएं।

Step 4:
सोया सॉस, काली मिर्च और नमक मिलाएं। और 2-3 मिनट अच्छे से पका लें। पकने के बाद साइड रख दें

Step 5:

आटे को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटें और उसकी लोई बना कर (लगभाज 4 से 5 इंच गोलाई में) चकले में बेल लें।

Step 6:
अब उसमे बनायीं सब्जी को भर लें। और किनारों को ऊपर की तरफ करके सील कर दें।

Step 7:
इसी तरह सारे मोमोज़ तैयार करें।

Step 8:
अगर आपके पास स्टीम कुकर हैं तो उसमें मोमोज़ रख दें, अगर न हो तो एक प्लेट लें (जो बर्तन के अंदर फिट हो जाए) उसमे तेल लगा के मोमोज़ रख दें।

Step 9:
बर्तन में 1-2 गिलास पानी रखें, उसमे स्टैंड लगा कर प्लेट को रख दें।

Step 10:
बर्तन को, मोमोज़ रख कर ढक दें और लगभग 10-12 मिनट तक या जब तक मोमोज़ चिपचिपा होकर चमकदार न हो जाएं, उन्हें भाप से पकने दें।

Step 11:
मोमोज़ बनकर तैयार हैं। अब उन्हें एक प्लेट में निकालकर चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

निष्कर्ष:

  • मोमोज़ में स्वाद के लिए आप अलग अलग सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मोमोज़ को गरमा गरम परोसें, क्युकी ठंडा होने पर उसकी बाहरी परत सख्त हो जाती हैं।
  • अगर आप को क्रंची खाना पसंद है तो, आप इन्हें तेल में भी तल सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments