सामग्री:
गुलाब जामुन के लिए:
- 1 कप खोया (कद्दूकस किया हुआ)- 1/2 कप मैदा
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 बड़े चम्मच घी
- एक चुटकी इलायची पाउडर
- एक चुटकी केसर के धागे (वैकल्पिक)
- 2-3 बड़े चम्मच दूध (आवश्यकता के अनुसार)
चाशनी के लिए:
- 2 कप चीनी- 2 कप पानी
- कुछ बूंदें गुलाब जल
- कुछ केसर (वैकल्पिक)
Gulab jamun recipe:
Step 1:
एक कड़ाही में चीनी और पानी को मिलाएं। मध्यम आंच पर रखें। चीनी पूरी तरह से घुलने तक मिश्रण को चलाते रहें।
Step 2:
चाशनी में गुलाब जल और केसर डालें और इसे 5-7 मिनट तक उबालें।
Step 3:
चाशनी तैयार जाने के बाद, गैस बंद करें और ठंडा होने के लिए चाशनी को छोड़ दें।
गुलाब जामुन के गोले बनाना:
Step 1:
एक कटोरे में खोया, मैदा और बेकिंग पाउडर को मिलाएं।
Step 2:
उसमे घी और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
Step 3:
धीरे-धीरे उसमे दूध डालें और मुलायम और चिकना आटा बनाने के लिए हल्के हाथों से मलें।
Step 4:
उसके बाद आटे को टुकड़ों में तोड़ कर उसके अच्छे से गोले बना लें। ध्यान रहे कि उसमे दरारें न आएं।
Step 5:
एक गहरे पैन या कड़ाही में तेल या घी को मध्यम आंच पर गर्म करें।
एक गहरे पैन या कड़ाही में तेल या घी को मध्यम आंच पर गर्म करें।
Step 6:
घी या तेल गरम हो जाने के बाद उसमे गुलाब जामुन के गोले डालें, और हल्की आंच में उन्हें पकाएं। तलने के दौरान ध्यान रखें की वह टूटे ना।
घी या तेल गरम हो जाने के बाद उसमे गुलाब जामुन के गोले डालें, और हल्की आंच में उन्हें पकाएं। तलने के दौरान ध्यान रखें की वह टूटे ना।
Step 7:
जब तक वे सुनहरे भूरे रंग के नहीं हो जाते, उन्हें भूनते रहे। इस धीमी पकाने की प्रक्रिया से जामुन अंदर से समान रूप से पक जाते हैं।
जब तक वे सुनहरे भूरे रंग के नहीं हो जाते, उन्हें भूनते रहे। इस धीमी पकाने की प्रक्रिया से जामुन अंदर से समान रूप से पक जाते हैं।
Step 8:
पक जाने के बाद छलनी से तले हुए जामुनों को निकालें। उनसे अतिरिक्त तेल निकालने के लिए उन्हें पेपर नैपकीन पर रख दें।
पक जाने के बाद छलनी से तले हुए जामुनों को निकालें। उनसे अतिरिक्त तेल निकालने के लिए उन्हें पेपर नैपकीन पर रख दें।
Step 9:
उसके बाद उन्हें ध्यान से तैयार चाशनी में डाल दें, और कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक इन्हें भिगने दें।
उसके बाद उन्हें ध्यान से तैयार चाशनी में डाल दें, और कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक इन्हें भिगने दें।
Step 10:
अब गुलाब जामुन तैयार हैं। उन्हें सजाने के लिए केसर, या कटे हुए बादाम, पिस्ता उसके उपर डाल दें।
अब गुलाब जामुन तैयार हैं। उन्हें सजाने के लिए केसर, या कटे हुए बादाम, पिस्ता उसके उपर डाल दें।
निष्कर्ष:
- गुलाब जामुन को तलते वक्त ध्यान दें की गैस की आंच कम हो, वरना ज्यादा आंच में वह बाहर से तो भूरे हो जायेंगे पर अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
- तले हुए जामुनों को सीधा गरम चाशनी में न डाले वरना वह सिकुड़ जायेंगे।
- उन्हें सजाने के लिए आप, कद्दूकस किया हुआ नारियल, बादाम, पिस्ता और केसर का उपयोग कर सकते हैं।

0 Comments