Dhokla recipe - ढोकला रेसिपी इन हिंदी


1Dhokla recipe :
ढोकला गुजरात राज्य का एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट नाश्ता है। यह मुलायम और खट्टे-मीठे स्वाद वाला होता है। इसकी मुलायम और फुल्फुले आकार, खट्टा स्वाद और मोहक खुशबू के लिए जाना जाता है, ढोकला पूरे देश में ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बोहोत लोकप्रिय है। यह शाकाहारी व्यंजन न केवल बनाने में आसान है, बल्कि बोहोत स्वादिष्ट भी है। यह आसानी से, और काम समय में जल्दी से तैयार हो जाने वाली डिश है। इसे आप नाश्ते में या शाम को स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं। तो चलिए अगर आप भी, इस गुजराती डिश का मजा लेना चाहते हैं, तो इस dhokla recipe में स्टेप बाय स्टेप, हम सीखेंगे इसको बनाने का तरीका।


dhokla recipe


सामग्री:

घोल बनाने के लिए:

- 1 कप बेसन
- 2 चम्मच सूजी
- 1/4 कप दही
- 1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच नींबू रस
- 1 चम्मच ईनो पाउडर
- 1 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- पानी, जितनी आवश्यक हो
- ताजा धनिया पत्ती (सजाने के लिए)

तड़के के लिए:

- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 चम्मच राई
- 1 चम्मच तिल
- 2 चम्मच चीनी
- एक चुटकी हींग
- करी पत्ते (वैकल्पिक)
- हरी मिर्च, लम्बाई में कटी हुई

Dhokla recipe in Hindi:

ढोकला बनाने के लिए:

Step 1:
एक कटोरे में बेसन, सूजी, दही, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नींबू रस, तेल और नमक डालें। उसमे पानी डाल कर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। उसे अच्छे से मिलाएं ताकि उसमे गुठली न बनें।

Step 2:
उसके बाद पेस्ट में ईनो पाउडर डाल दें।


Step 3:
इस बीच, जिसमे आप इसे स्टीम करेंगे, उस बर्तन में पानी डालें और इसे उबालने के लिए रख दें।

Step 4:
अब जिस प्लेट में ढोकले का पेस्ट रखेंगे, उसकी सतह पर थोड़ा तेल लगा दें। और उसमे पेस्ट को डाल दें। ध्यान रहे कि पेस्ट किनारों से नीचे ना गिरे।

Step 5:
अब स्टीम करने वाले बर्तन में स्टैंड लगा कर प्लेट को रख दें।

step 6:
अब मध्यम आंच पर लगभग 15-20 मिनट तक भाप से ढोकले को पकने दें।

Step 7:
15-20 मिनट बाद ढोकला पका या नहीं, ये देखने के लिए उसमे एक चाकू डालें, अगर वह चाकू से चिपकता है तो कुछ देर और पका लें।

Step 8:
पकने के बाद प्लेट को स्टीमर से निकालें और कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें। उसके बाद ढोकले को चौकोर आकार के टुकड़ों में काट लें।

तड़के के लिए:

Step 1:
एक छोटे पैन में तेल गरम करें। राई डालें और उन्हें फुटने दें।

Step 2:
उसमे तिल, हींग, करी पत्ते और लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च डालें। और कुछ सेकंड तक भूनें।

Step 3:
अब उसमे थोड़ा सा पानी और चीनी डालकर एक उबाल आने दें, और थोड़ा सा पकने दें।

Step 4:
अब इस तड़के को ढोकले में चारो तरफ डाल लें।

Step 5:
ढोकला तैयार है, अब इसे हरे धनिए से सजा कर परोसे।

निष्कर्ष:

  • आप ढोकले को धनिया, इमली या नारियल की चटनी के साथ भी परोस सकते हैं।
  • इसे परोसने से पहले आप इसके उपर कसा हुआ नारियल भी डाल सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments