Ingredients for Jalebi recipe
जलेबी का घोल बनाने के लिए:
- 1 कप मैदा- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- ½ चम्मच बेकिंग पाउडर
- एक चुटकी हल्दी पाउडर ( रंग के लिए)
- तलने के लिए तेल या घी
चाशनी बनाने के लिए:
- 1 कप चीनी- ½ कप पानी
- कुछ केसर (वैकल्पिक)
- ½ चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चम्मच गुलाब जल
Jalebi recipe in Hindi :
Step 1: Jalebi ka batter banane ki vidhi (जलेबी का घोल बनाने की विधि)- एक कटोरे में, मैदा, बेसन, दही, बेकिंग पाउडर और हल्दी पाउडर को मिलाएं।
- इसमें धीरे-धीरे आवश्यकता अनुसार पानी डालें और लगातार मिलाते रहें, और एक गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रखें की उसमे गुठलिया ना बने।
- घोल को 24 घंटे के लिए ढक कर रख दें, जिससे की यह फारमेंट (खमीर) हो जायेगा।
Step 2: Sugar syrup banane ki vidhi (जलेबी की चाशनी बनाने की विधि)
- एक कड़ाही में चीनी और पानी मिलाएं और इसे उबलने तक पकाएं। चीनी पूरी तरह घुल जाने तक मिश्रण को चलाते रहें।
- पानी में एक चुटकी केसर (अगर इस्तमाल कर रहे हैं तो), इलायची पाउडर और गुलाब जल मिलाएं।
- आग कम करें और चाशनी को लगभग 5-6 मिनट थोड़ा गाढ़ा होने तक उबालें।
Step 3: Jalebi banane ki vidhi (जलेबी बनाने की विधि)
- मध्यम आंच पर तेल या घी को एक गहरी कड़ाही में गर्म करें।
- जलेबी बनाने वाली बोतल (या खाली सोस की बोतल) या जिपलॉक बैग में घोल को डालें।
- तेल या घी गरम हो जाने के बाद, बोतल को दबाके गोल गोल घुमाते हुए उसमे जलेबी का घोल डालें, जिससे की जलेबी का गोल आकार आ जायेगा।
- जलेबी को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। उसे हल्के हाथों से पलटें ताकि दूसरी ओर भी समान रूप से पक जाए।
- तले हुए जलेबी को एक छलनी की मदद से निकाल लें। और निकालते ही गरम चाशनी में डाल दें, उन्हें लगभग 2-3 मिनट के लिए चाशनी में भीगने दें।
- अब जलेबी को एक प्लेट में निकाल लें, और गरमा गरम परोसें।
निष्कर्ष:
- जलेबी का घोल थोड़ा गाढ़ा रखें, वरना तलते वक्त उसका आकार खराब हो जायेगा।
- जलेबी को परोसने के लिए, आप उसमे कद्दूकस किया हुआ बादाम और पिस्ता भी डाल सकते हैं।
- जलेबी को आप दूध और आइसक्रीम के साथ भी खा सकते हैं।

0 Comments